Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

भारतीय शतरंज खिलाड़ी राहुल वी.एस. बने देश के 91वें ग्रैंडमास्टर

21 वर्षीय राहुल, जो पहले एशियाई जूनियर चैम्पियन भी रह चुके हैं, ने वर्ष 2021 में अपना इंटरनेशनल मास्टर खिताब हासिल किया था, जब उन्होंने चौथा और पांचवां आईएम नॉर्म पूरा किया था और 2400 की लाइव रेटिंग को पार किया था।

08 Nov 2025

भारतीय शतरंज खिलाड़ी राहुल वी.एस. बने देश के 91वें ग्रैंडमास्टर

नई दिल्ली। भारतीय शतरंज खिलाड़ी राहुल वी.एस. ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छठी एशियाई इंडिविजुअल चैम्पियनशिप एक राउंड शेष रहते ही जीत ली है। इस जीत के साथ ही उन्होंने देश के 91वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया।

21 वर्षीय राहुल, जो पहले एशियाई जूनियर चैम्पियन भी रह चुके हैं, ने वर्ष 2021 में अपना इंटरनेशनल मास्टर खिताब हासिल किया था, जब उन्होंने चौथा और पांचवां आईएम नॉर्म पूरा किया था और 2400 की लाइव रेटिंग को पार किया था।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष नितिन नारंग ने राहुल को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “राहुल वी. एस. को हार्दिक बधाई, जिन्होंने एशियाई इंडिविजुअल चैम्पियनशिप एक राउंड शेष रहते जीत ली और इसी के साथ भारत के 91वें ग्रैंडमास्टर बने! भारत का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं और आगे भी अनेक सफलताओं की कामना।”

फिलीपींस में आयोजित इस चैम्पियनशिप में राहुल के इस नवीनतम खिताबी प्रदर्शन ने उनके अंतिम जीएम (ग्रैंडमास्टर) नॉर्म की पुष्टि कर दी, जिससे उन्होंने ग्रैंडमास्टर बनने की सभी आवश्यकताएं पूरी कर लीं।

गौरतलब है कि राहुल, दो हफ्तों में भारत के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने हैं। इससे पहले युवा प्रतिभा इलमपार्थी ए. आर. ने 30 अक्टूबर को यह उपलब्धि हासिल की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय शतरंज खिलाड़ी राहुल वी.एस. बने देश के 91वें ग्रैंडमास
21 वर्षीय राहुल, जो पहले एशियाई जूनियर चैम्पियन भी रह चुके हैं, ने वर्ष 2021 में अपना इंटरनेशनल मास्टर खिताब हासिल किया था, जब उन्होंने चौथा और पांचवां आईएम नॉर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News